पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में लोगों ने बताई पानी की समस्या, एसडीएम ने जलदाय विभाग अभियंता से कहा व्यवस्था क्यों नहीं करते

शिविर में लोगों ने बताई पानी की समस्या, एसडीएम ने जलदाय विभाग अभियंता से कहा- व्यवस्था क्यों नहीं करते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गच्छीपुरा

ग्राम पंचायत मुख्यालय भैयां कलां के अटल सेवा केंद्र में सोमवार को राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन हुआ। जहां ग्रामीणों ने अपने समस्याएं बताई। खासकर प्रधानमंत्री आवास के लिए लोगों को अधिकारियों के सामने देखा गया। वहीं पानी का मुद्दा भी मुख्य रहा। शिविर में एसडीएम मुकेश चौधरी के साथ बीडीओ शिवदयाल शर्मा, नायब तहसीलदार गच्छीपुरा प्रवीण चौधरी मौजूद रहे। शिविर में तहसीलदार धनराज मीणा नहीं पहुंचे एवं बीडीओ भी दो बजे पहुंचे। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी हुई। मकराना प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित भी पहुंचे और शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम दम्बोई कला में पानी का भारी संकट है। बार-बार सूचना के बाद भी जलदाय विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इस पर जलदाय विभाग के अभियंता श्याम सैन को बुलाकर अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि पानी की व्यवस्था क्यों नहीं करते हो। जिस पर जल्द ही समाधान की बात कही। भैयां कला के कैलाश प्रजापत ने बताया कि वीडीओ भंवर राणा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जीओ टैग करने के कई लोगों से पैसे लिए है। इस पर बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया और कहा कि उसे यहां से हटा देंगे। दम्बोई कला के बीपीएल धारक झूमरराम ने अधिकारियों को बताया कि 3 साल पहले उसे डिस्कॉम ने बिजली का कनेक्शन जारी किया था। लेकिन बिजली उसके घर तक नहीं पहुंच पाई है। लेकिन डिस्कॉम ने उसे बिजली का बिल भिजवाना शुरू कर दिया है।

शिविर

ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भैयां कला में आयोजित हुआ राजस्व लोक अदालत शिविर, तहसीलदार नहीं पहुंचे

शिविर में 39 ग्रामीणों के किए खाता दुरूस्तीकरण

शिविर में नामांतरण 59, बंटवारे 3, खाता दुरुस्तीकरण 39, राजस्व निपटारे 3, खाद्य सुरक्षा के लाभार्थी 169, बिजली कनेक्शन के 141 मामलों सहित अन्य का मामलों का निपटारा गया। शिविर में सरपंच गोपाल सिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच अमराराम, महावीर सिंह, कुशाल, सुभाष, डिस्कॉम अभियंता सुनील बाज्या, कृषि अधिकारी किशोर सिंह, सुखाराम, डालूराम मेघवाल, चिकित्साधिकारी डॉ. शिवराम शर्मा, पटवारी रामकरण मीणा, हंसराज आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...