पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज मालिनी अग्रवाल ने कहा कि अगर किसी व्यापारी अथवा नागरिक के साथ चोरी अथवा अन्य कोई आपराधिक घटना होती है तो वह उसकी रिपोर्ट पुलिस में करें। निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई होगी। अगर किसी जाति विशेष की अपराधी महिलाएं व पुरुष अपराध करने के बाद पीड़ित को ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते है तो ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा। आईजी अग्रवाल सोमवार शाम को पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रही थी। एक जाति विशेष की महिलाओं द्वारा सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच मार्बल गोदामों व खानों पर लोहे व मशीनरी के सामान की चोरी करने की घटनाओं की जानकारी देते हुए रामकरण बावरी व देवाराम सैनी ने बताया कि विरोध करने पर गोदाम मालिक अथवा खान मालिक को महिलाएं छेड़खानी व अन्य आपराधिक घटनाओं में फंसाने की धमकी देती है। इस पर प्रेमप्रकाश मुरावतिया ने बताया कि इसमें काफी हद तक नागरिकों की भी गलती है। वे पुलिस में मामले की रिपोर्ट नहीं देते एवं अपनी मशीनरी का सामान वापस आरोपियों से ही खरीदकर अपना काम निकाल लेते हैं। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ऐसे में पीड़ित नागरिक अपराध की रिपोर्ट दर्ज कराएं एवं आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो तो अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं होंगे। सुनीता रांदड़ व कमरजहां ने शहर के भीतर इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए वन-वे व्यवस्था लागू करने को कहा।
मकराना. बैठक में मौजूद सीएलजी सदस्य।
भास्कर संवाददाता | मकराना

घाटी चौराहा क्षेत्र में पुलिस चौकी की मांग
बैठक में इकबाल गैसावत ने घाटी चौराहा में रात्रि में आपराधिक घटनाएं होने का हवाला देते हुए वहां पर पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की। सर्वेश्वर पुरोहित व शेख इब्राहिम ने रेलवे स्टेशन के बाहर हाथ ठेले, थड़ी व ऑटो चालकों के अतिक्रमण की समस्या बताते हुए उससे राहगीरों को होने वाली परेशानी से अवगत कराकर उचित कार्रवाई की मांग की। बिरदाराम नायक ने हाल ही में 2 अप्रैल को एससी-एसटी वर्ग की रैली के दौरान दर्ज हुए मुकदमों में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए बेगुनाहों को नहीं फंसाने की मांग की। इस दौरान पार्षद नाजमीन, ठाकुर मोहन सिंह चौहान, जहीर रांदड़, शब्बीर गैसावत, मांगीलाल नेतड़, गजेंद्र सिंह, फूलचंद परेवा, मोहन ढाका, श्याम सुंदर स्वामी, अब्दुल अजीज गहलोत, अब्दुल रहमान रांदड़, नीतेश जैन, मालचंद स्वामी, कैलाश मेघवाल, समुंद्र गुर्जर, मोतीराम, गोविंद चौहान, प्रवीण चौहान, कादर खान, पांचूराम, संजय धारीवाल, दीपक पारीक, फरान गहलोत, सांवताराम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।