पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मकराना में अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन 56वें दिन भी रहा जारी

मकराना में अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन 56वें दिन भी रहा जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| एडीजे कैंप कोर्ट को मकराना में स्थाई करने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ मकराना का क्रमिक अनशन 56वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट राजेश पारख, महासचिव सिकंदर खान, भवानी सिंह नावद, अबरार अहमद व रामनिवास चौधरी क्रमिक अनशन पर बैठे। संघ सदस्य अधिवक्ताओं ने मकराना में एडीजे कोर्ट की मांग को पूरी नहीं करने पर आंदोलन को वृहद स्तर पर करने पर चर्चा की। इस मौके पर एडवोकेट विजय सिंह राजपुरोहित, तलत हुसैन हनीफी, भंवराराम डूडी, देवीसिंह बीका, सगीर अहमद बेहलिम, मो. इस्हाक रांदड़, मो. उमर गैसावत, मो. शरीफ चौधरी, गणपत लाल टांक, दिनेश कुमार सोनी, अब्दुल मजीद गैसावत, खलील अहमद सिसोदिया, बजरंग लाल व्यास, मो. इमरान सिसोदिया, हरिकृष्ण, भुवनेश टांक, धर्माराम चौधरी, साजिद खान, अनवर मालावत, अब्दुल अजीज खां, श्रीनिवास वैष्णव, अमराराम चौधरी, गिरधारी राम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...