पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा के साथ समाज सेवा भी जरूरी

शिक्षा के साथ समाज सेवा भी जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इन दिनों उच्च माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए शिविर में अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को अनेक उपयोगी जानकारियां दी जा रही हैं। बुधवार को रोटरी क्लब के अध्यक्ष रामस्वरूप सोलंकी एवं अब्दुल अजीज गहलोत ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के गुर बताए। सोलंकी ने जीवन में सफलता के लिए समय नियोजन की आवश्यकता जताई। इस मौके पर शिविर प्रभारी अब्दुल वहीद, प्रधानाचार्य शारदा प्रकाश गुप्ता, रामदेव पारीक, मेवाराम, हीराराम साहू, कैलाश चंद्र विश्नोई, हंसराज आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...