पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खानधारियों पर रेंवत महाराज का चबूतरा क्षतिग्रस्त करने का आरोप

खानधारियों पर रेंवत महाराज का चबूतरा क्षतिग्रस्त करने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय मकराना में ज्ञापन देकर कुछ खानधारियों पर रेंवत महाराज का चबूतरा क्षतिग्रस्त कर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रेंवतडूंगरी रेंज में लोकदेवता रेंवत महाराज की देवली व चबूतरा 400 वर्षों से था एवं लोगों की धार्मिक आस्था का केन्द्र था। उन्होंने एसडीएम से ज्ञापन में उक्त मामले की जांच करवाकर दोषी खानधारियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं मंदिर का नवनिर्माण करवाने की मांग की है। दोषियों के खिलाफ तीन दिवस में कार्रवाई नहीं किए जाने पर राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करने एवं मकराना बंद का आह्वान करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन की प्रति खनिज विभाग मकराना के कार्यालय में भी दी गई है। इस मौके पर ठाकुर मोहन सिंह चौहान, रणजीत सिंह चौहान, नंद सिंह चौहान, नंद सिंह दरबार, राजेन्द्र सिंह, बजरंग सिंह मण्डोवरी, रणवीर सिंह बांसड़ा, श्रवण सिंह, आनंद सिंह, प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह, जयसिंह जाखली, कान सिंह, सूरजपाल सिंह, पूरण सिंह, मालचंद स्वामी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...