सड़क नवीनीकरण का किया शिलान्यास
मकराना. सड़क शिलान्यास समारोह में मौजूद विधायक व ग्रामीण।
भास्कर संवाददाता | मकराना
विधायक श्रीराम भींचर ने बुधवार को मकराना विधानसभा क्षेत्र के गांव मामडोली में मामडोली से बिल्लू तक सड़क के नवीनीकरण का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया। सड़क का पुन: निर्माण करवाने पर सरपंच विनय सिंह नाथावत सहित ग्रामीणों ने विधायक का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए वे पूर्ण प्रयास कर रहे हैं तथा जनता को सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा आदि के मामलों में कोई परेशान नहीं होने दी जाएगी। इस सात किमी सड़क के नवीनीकरण पर 78.54 लाख रुपए खर्च किए जाएगे। इस मौके पर सहायक अभियंता मंगलाराम चौधरी, पूर्व सरपंच किस्तूरराम धूण, कनिष्ठ अभियंता इन्द्रराम बाबल, एडवोकेट भंवरलाल, किशनाराम, कुशालराम, सुखाराम कूकणा, हुकमाराम, लक्ष्मण राम कूकणा, गणेशाराम, खेमाराम खिलेरी, सुगनाराम, जगदीश, मुन्ना पुरी आदि मौजूद थे।