पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मकराना में अभिभाषक संघ का क्रमिक अनशन व आंदोलन 57वें दिन भी रहा जारी

मकराना में अभिभाषक संघ का क्रमिक अनशन व आंदोलन 57वें दिन भी रहा जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीजे कैंप कोर्ट को मकराना में स्थायी करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन 57वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को एडवोकेट देवीसिंह राठौड़, भंवराराम डूडी, मोहम्मद उमर गैसावत, सिकंदर खान व जितेंद्र सिंह चौहान क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान एडवोकेट गणपत लाल टांक ने कहा कि सरकार जनता के हितों की अनदेखी न करें। अधिवक्ताओं का आंदोलन जरूर रंग लाएगा तथा सरकार को मकराना में एडीजे कोर्ट की मांग पूरी करनी ही होगी। एडवोकेट भवानी सिंह नावद ने कहा कि मकराना शहर में पहली बार अधिवक्ताओं का आंदोलन इतना लंबा चला है। मांग बिल्कुल जायज व जनता के हित की है। देर सवेर सरकार को वकीलों के अनशन के आगे सकारात्मक घोषणा करनी ही पड़ेगी। संघ अध्यक्ष एडवोकेट राजेश पारख ने कहा कि एक तरफ 50 हजार की आबादी से भी कम परबतसर में दो एडीजे कोर्ट खोल दिए, जबकि मकराना के लिए एडीजे कोर्ट खोलना तो दूर इस बारे में ताजा बजट में विचार तक नहीं। जिससे संघ सदस्यों सहित शहरवासियों में भारी निराशा है। एडवोकेट खलील अहमद ने कहा कि जब तक मकराना में स्थायी एडीजे कोर्ट नहीं खोला जाता है तब तक अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष तलत हुसैन हनीफी, दिलीप सिंह राठौड़, दिनेश कुमार सोनी, मोहम्मद शरीफ चौधरी, विजयसिंह राजपुरोहित, अकबर अली शेख, बजरंग लाल व्यास, भुवनेश टांक, मुजफ्फर हुसैन, अब्दुल मजीद गैसावत, राजूराम चौधरी, नूर हसन खत्री, धर्माराम चौधरी, शंकरदान चारण सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...