पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोरावड़ को मिला नहरी पानी, लोगों ने मनाई खुशियां, विधायक बोले Rs.5 करोड़ से बनाएंगे आईटीआई कॉलेज

बोरावड़ को मिला नहरी पानी, लोगों ने मनाई खुशियां, विधायक बोले- Rs.5 करोड़ से बनाएंगे आईटीआई कॉलेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के छापर बस्ती पर बने जलदाय विभाग के जल संग्रहण केंद्र से गुरुवार को नहर के मीठे पानी की सप्लाई तथा 650 लीटर के जलाशय के निर्माण का शुभारंभ किया। इस पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए विधायक का आभार जताया। विधायक श्रीराम भींचर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व सरपंच तथा गच्छीपुरा क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश डारा ने की। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक भींचर ने कहा कि बोरावड़ उनका घर है। उन्होंने बोरावड़ में ही जन्म लेकर राजनीति सिखी है तथा बोरावड़ की ही जनता के सहयोग से वार्ड पंच से लेकर विधायक तक के चुनावों में विजय प्राप्त की है।

विधायक बोले - बोरावड़ में 5 करोड़ से बनवाएंगे आईटीआई कॉलेज

इस दौरान ग्रामीणों ने मकराना में बने शहरी गौरव पथ को बोरावड़ तक बनवाने की मांग की। इस पर विधायक ने उन्हें इस सड़क का निर्माण भी जल्द शुरू कराने का भरोसा दिलाते हुए बोरावड़ में 5 करोड़ की लागत से आईटीआई कॉलेज का निर्माण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि बोरावड़ में आईटीआई कॉलेज के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है तथा बहुत जल्दी ही उस का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। वहीं उन्होंने इसी माह में जोधपुर-इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन का यहां ठहराव कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद काबरा, बोरावड़ विकास समिति अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार शर्मा, मोहम्मद आमीन, दीपचंद जैन, अंजुमन संस्था के सदर अकबर खान, मार्बल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरधन बुरड़क, जलदाय विभाग एक्सईएन आरएल मीणा, देवेंद्र सिंघल, अशोक यादव, रामेश्वर, हनुमान पिपरालिया, भवानी शंकर पारीक, गुमाना राम सहित एलटी कंपनी के प्रतिनिधि तथा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...