पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध विस्फोटक सामग्री बेचते दो जने गिरफ्तार, 90 गुल्ले बरामद

अवैध विस्फोटक सामग्री बेचते दो जने गिरफ्तार, 90 गुल्ले बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध विस्फोटक सामग्री बेचने के आरोप में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जामा मस्जिद क्षेत्र निवासी अब्दुल अजीज पुत्र अल्लाह बक्श खत्री बुधवार को बोरावड़ घाटी के चौराहा के पास अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री बेच रहा था। मुखबीर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर महेंद्रसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं विस्फोटक सामग्री के साथ उसे पकड़ लिया। उसके पास से सफेद शोरा, हरी बत्ती व 90 गुल्ले बरामद किए गए। विस्फोटक सामग्री के बेचान के संबंध में उसके पास किसी प्रकार का अनुज्ञा पत्र नहीं पाया गया। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे मामले में जोधपुर के आखलिया चौराहा निवासी बुन्दू खां पुत्र बाबू खां भाटी को गुणावती रोड पर एमबी एण्ड कंपनी के पास प्लास्टिक थैले में विस्फोटक सामग्री बेचते हुए पुलिस एएसआई हड़मान ने बुधवार रात्रि को धर लिया। उसके पास 550 फीट नीली बत्ती, 100 फीट लाल बत्ती, एक किलो सफेद शोरा, एक किलो काला बारूद व 1.5 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया। उसके पास भी विस्फोटक रखने एवं बेचान के संबंध में किसी प्रकार का अनुज्ञा पत्र नहीं पाया गया जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...