गच्छीपुरा | गांव बडू से कुछ लोग थाना परिसर में आकर आपस में झगड़ने लगे। इस पर थानाधिकारी ने सात लोगों को 151 में पाबंद कर एसडीएम कोर्ट मकराना में पेश किया। एएसआई बलवीर मीणा ने बताया कि बाबूलाल अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, नारायण गुप्ता, अमरचंद अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल महेश कुमार अग्रवाल निवासी बडू में किसी बात को लेकर काफी समय से अनबन रही थी। गुरुवार को दोनों पक्षों के सभी लोगों को थाने बुलाया गया। जहां दोनों पक्ष थाना परिसर में आपस में झगड़ पड़े। पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के सभी सात लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें मकराना उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश किया गया। जहां से सभी को पाबंद कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।