पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थाने में झगड़ते 7 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गच्छीपुरा | गांव बडू से कुछ लोग थाना परिसर में आकर आपस में झगड़ने लगे। इस पर थानाधिकारी ने 7 लोगों को 151 में पाबंद कर एसडीएम कोर्ट मकराना में पेश किया। एएसआई बलवीर ने बताया कि बाबूलाल, गौरीशंकर अग्रवाल, नारायण गुप्ता, अमरचंद अग्रवाल, सत्यनारायण, ताराचंद महेश कुमार अग्रवाल निवासी बडू में किसी बात को लेकर काफी समय से अनबन रही थी। गुरुवार को दोनों पक्षों के सभी लोगों को थाने बुलाया गया। जहां दोनों पक्ष थाना परिसर में आपस में झगड़ पड़े। पुलिस ने 7 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर मकराना एसडीएम के समक्ष पेश किया। जहां पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...