पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक ने पत्नी, भाई व 4 साल की बेटी के साथ किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचा लिया, 4 गिरफ्तार

युवक ने पत्नी, भाई व 4 साल की बेटी के साथ किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचा लिया, 4 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गच्छीपुरा

गच्छीपुरा थाना क्षेत्र के खेड़ी लीला गांव में गुरुवार को एक ही परिवार के लोगों ने जमीन के आपसी विवाद में 4 लोगों ने केरोसीन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंची गच्छीपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों को बचा लिया। बाद में आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस जाब्ता हैड कांस्टेबल गोपाल राम जानू के नेतृत्व में खेड़ीलीला गांव भेजा। जहां गांव के ही राकेश पुत्र सुखाराम, मुकेश पुत्र सुखाराम, गीता प|ी राकेश एवं मां शांति देवी प|ी सुखाराम आपस में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ रहे थे। जिसमें राकेश, मुकेश, गीता व उसकी 4 वर्षीय पुत्री पर केरोसीन डालकर माचिस निकाली ही थी कि पुलिस वहां पहुंच गई और मौके पर सभी को रोककर हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी हैड कांस्टेबल गोपाल राम जानू, देवेंद्र, सुखचरण, राकेश के कपड़ों पर भी केरोसीन लग गया।

पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ की। जिसमें जमीनी विवाद सामने आया। पुलिस के अनुसार, राकेश व उसकी प|ी गीता अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहते है और इसके लिए उनकी मां तैयार नहीं थी। क्योंकि राकेश शराब के नशे का आदि बताया जा रहा है और मां को अंदेशा है कि राकेश व उसकी प|ी जमीन बेचकर भागना चाहते हैं। जमीनी विवाद में राकेश, उसकी प|ी और मुकेश ने केरोसीन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को मकराना एसडीएम मुकेश चौधरी के समक्ष पेश किया। जहां से गीता देवी और शांति देवी को पाबंद कर जमानत पर रिहा कर दिया। जबकि राकेश और मुकेश को जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने देर रात राकेश और मुकेश से समझाइश कर उन्हें झगड़ा नहीं करने के लिए भी पाबंद किया था।

गच्छीपुरा. पुलिस थाने में गीता से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।

खबरें और भी हैं...