पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीजे कैंप कोर्ट को स्थाई करने की मांग, वकीलों का अनशन 58वें दिन भी रहा जारी

एडीजे कैंप कोर्ट को स्थाई करने की मांग, वकीलों का अनशन 58वें दिन भी रहा जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीजे कैंप कोर्ट को मकराना में स्थाई करने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ का क्रमिक अनशन 58वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को एडवोकेट विजय सिंह राजपुरोहित, सुरेश बरबड़, रामनिवास, धर्माराम व विकास चौधरी क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान एडवोकेट अकबर अली ने कहा कि अब अनशन को और तेजी दी जाएगी। एडवोकेट तलत हुसैन हनीफी ने कहा कि क्षेत्र की भावी पीढ़ी के हित भी सीधे तौर पर इस आंदोलन से जुड़े हैं। वर्तमान समय में सरकार ने जब सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाई है तो न्यायिक क्षेत्र में मकराना को क्यों पीछे रखा जा रहा है। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट राजेश पारख, मो. इस्हाक रांदड़, लक्ष्मण सिंह, दिलीप सिंह राठौड़, देवी सिंह, गणपत लाल टांक, श्रीनिवास वैष्णव, सगीर अहमद बेहलिम, खलील अहमद सिसोदिया, बजरंग लाल व्यास, अब्दुल मजीद, अमराराम चौधरी, मो. उमर गैसावत, राममनोहर, अशोक सिंगोदिया, मो. इमरान सिसोदिया, मो. इमरान, हरिकृष्ण, राजूराम, अनवर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

मकराना. दोपहर बाद अनशन स्थल पर सुस्ताते अधिवक्ता।

खबरें और भी हैं...