पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रत्येक ब्लॉक में हर माह की 1 से 10 तारीख के बीच होंगी अब महिला कांग्रेस की बैठकें

प्रत्येक ब्लॉक में हर माह की 1 से 10 तारीख के बीच होंगी अब महिला कांग्रेस की बैठकें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश महिला कांग्रेस के आव्हान पर नागौर जिला महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों व जिले की महिला ब्लॉक अध्यक्षों की एक मासिक बैठक रविवार को मकराना शहर के माली मोहल्ला स्थित बालाजी मंदिर में जिलाध्यक्ष गीता सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र का पार्टी फीडबैक दिया। जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक में पदाधिकारियों के रिक्त पदों को भरने एवं अधिकाधिक संख्या में महिला कार्यकर्ता जोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराने की भी बात कही। इस मौके पर मकराना ब्लॉक अध्यक्ष लीला बावरी, ग्रामीण अध्यक्ष सुमन, परबतसर अध्यक्ष संतोष सोनी, लाडनूं की विजय लक्ष्मी आर्य, डेगाना की शोभादेवी, जिला उपाध्यक्ष सुभिता सिंह, महामंत्री सुशीला सोनगा, सचिव सपना, कांता, संतोष देवी, सरोज, मंजू, शांतिदेवी, बाली देवी, मैना देवी आदि मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...