पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मकराना में विधायक ने दो सड़कों के नवीनीकरण का किया शिलान्यास

मकराना में विधायक ने दो सड़कों के नवीनीकरण का किया शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मकराना/बोरावड़

विधायक श्रीराम भींचर ने रविवार को ग्राम चावण्डिया में चावण्डिया से जाखली सड़क तथा बांसड़ा में बांसड़ा से मकराना जाने वाली सड़क के नवीनीकरण कार्य का समारोह पूर्वक शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि चावण्डिया-जाखली सड़क पर 36 लाख रुपए तथा मकराना-बांसड़ा सड़क 58.91 लाख रुपए की लागत से तैयार की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर चावण्डिया में 10 लाख की लागत से दो कक्षा कक्षों का निर्माण करवाने तथा ग्राम बांसड़ा में रा.उ.प्रा.वि. में 1.50 लाख की लागत का फर्नीचर देने की घोषणा की। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सहायक अभियंता मंगलाराम चौधरी ने बताया कि आगामी दिनों में चावण्डिया की सीमा से मकराना बाईपास का कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को आवागमन का सीधा रास्ता मिल सकेगा। इस मौके पर जाखली सरपंच प्रतिनिधि चेनसिंह, चावण्डिया के अध्यक्ष सज्जन सिंह, लादू सिंह, सज्जन गिला, लक्ष्मण सिंह, तेजसिंह, धनसिंह, हरिराम नेण, मांगीलाल, राजेन्द्र मेघवाल, शक्तिसिंह राठौड़, महावीर स्वामी, रामूराम मेघवाल, गोपाल सिंह, प्रेमाराम मेघवाल, बलवीर सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...