मकराना. तीये की बैठक में मौजूद समाज के लोग, यहीं की मृत्युभोज बंद की घोषणा
तीये की बैठक में की घोषणा, समाज के लोगों ने सराहा
भास्कर संवाददाता | मकराना
स्वर्णकार समाज में मृत्युभोज की प्रथा बंद हो, इसकी पहल मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नीतेश अग्रोया ने की है। अग्रोया की बड़ी माता राधादेवी प|ी भवानी शंकर सोनी का गत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। जिनके तीये की बैठक शनिवार शाम को रखी गई थी। इस दौरान नवयुवक मंडल अध्यक्ष नीतेश अग्रोया ने तीये की बैठक में ही घोषणा की कि वे मृत्युभोज नहीं करेंगे। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए उन्होंने अपने घर से ही मृत्युभोज की प्रथा बंद करने की बात कही। इस पर समाज के उपस्थित लोगों ने भवानी शंकर, राधेश्याम, सीताराम अग्रोया परिवार के इस निर्णय को प्रेरणादायक बताया। अग्रोया ने बताया कि समाज सुधार के लिए चिंतन मंथन जारी है। युवा पीढ़ी बुजुर्गों के सान्निध्य में समाज सुधार के और भी कई निर्णय लेकर नई शुरुआत करेगी। बैठक में स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रतन लाल सोनी, घनश्याम सोनी सहित नवयुवक मंडल के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं समाज के लोग उपस्थित थे। घोषणा के बाद स्व. राधादेवी सोनी को दो मिनट का मौन रखकर व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि दी।