मकराना | रावणा राजपूत युवा मंडल की मकराना तहसील स्तरीय एक बैठक रविवार को स्थानीय सुभाष नगर स्थित राजपूत सभा भवन में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष जयसिंह बाघेला ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में समाज की भागीदारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। सामूहिक निर्णय लिया कि समाज के युवा उसी पार्टी को समर्थन देंगे जो कि शासन और सत्ता में समाज को भागीदारी देगी। बैठक में उपस्थित प्रदेश युवा कार्यकारिणी सदस्य चेतन सिंह चंदेल सबलपुर का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान नंदसिंह इन्दौखा, गजेंद्र सिंह बूड़सू, अजय सिंह गुणवती, विक्रम सिंह दहिया, दीपक सिंह, मनोहर सिंह मनानी, तेज सिंह, जितेंद्र सिंह, अजीत सिंह बरवाली, प्रदीपसिंह मंडावरा, राजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, हिम्मतसिंह, राकेश सिंह, अजयपाल सिंह, दौलत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।