मकराना | नारायणी सेना के तत्वावधान में 22 मई को जयपुर में आयोजित होने वाली अधिकार रैली में शामिल होने मकराना से सैन समाज के लोग जयपुर जाएगे। सेना के मकराना तहसील अध्यक्ष सर्वेश्वर सैन ने बताया कि समाज की वर्षों से लंबित मांगो और हक की लड़ाई लड़ रहे सामाजिक मूल्यों के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए मंगलवार को जयपुर के शिव पथ मानसरोवर में नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गहलोत के नेतृत्व में अधिकार रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें सैन समाज के लोग शामिल होंगे।