पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशन स्वीकृति की खुशी, 10 जनों ने पहली पेंशन से बनवाया गौवंश चिकित्सालय का प्रवेश द्वार, गायों के लिए चारा भी डाला

पेंशन स्वीकृति की खुशी, 10 जनों ने पहली पेंशन से बनवाया गौवंश चिकित्सालय का प्रवेश द्वार, गायों के लिए चारा भी डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के 10 लोगों की उनकी वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगता श्रेणी में राज्य सरकार से पेंशन स्वीकृत मिली थी। इसके बाद पहले माह की पेंशन राशि मिलते ही उन्होंने उस पूरी राशि को सामूहिक रूप से परोपकार के कार्य में खर्च किया है। शहर के वार्ड 34 में रहने वाले 10 लोगों ने यह अनूठा कार्य किया है। उन्होंने पेंशन की कुल राशि 5250 रुपए से जय शिव चौक स्थित गौवंश चिकित्सालय के प्रवेश द्वार पर लोहे का गेट लगवाया एवं बाकी बची रकम से बीमार गायों के लिए चारा डलवाया है। मालूम होवे वार्ड संख्या 34 निवासी मदन लाल परेवा पुत्र गणपत लाल, विमला देवी खटीक प|ी मालाराम खटीक, प्रेम देवी प|ी मथुराराम, शेर मोहम्मद, नाथू सांई पुत्र हासम अली, मैना प|ी खुर्शीद अहमद, विनोद जांगिड़ पुत्र बद्री जांगिड़ व दातार सिंह चौहान को वृद्धावस्था, राधा देवी खटीक पुत्र कैलाश चंद खटीक को विधवा एवं दिव्यांग केसर टेपण पुत्र छीतरमल को दिव्यांगता पेंशन स्वीकृत हुई है। उन्हें हाल ही में स्वीकृत पेंशन के बाद पहले माह की पेंशन के रूप में 9 जनों को 5-5 सौ एवं एक केसर को 750 रुपए मिले थे। उनकी पेंशन स्वीकृत करवाने में समाजसेवी फूलचंद परेवा ने काफी भागदौड़ की थी। इस पर सभी 10 पेंशनरों ने पहली पेंशन राशि परोपकार के कार्य में खर्च करने की इच्छा जताई। परेवा ने युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित गौवंश चिकित्सालय में मुख्य द्वार व बीमार गायों के लिए चारे की आवश्यकता महसूस करते हुए इस प्रकल्प से पेंशनरों को अवगत कराया। इस पर सभी 10 पेंशनरों ने पेंशन राशि से एक दरवाजे का निर्माण करवाकर उसे रविवार को गौवंश चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर लगवा दिया एवं बची हुई राशि से बीमार गायों के चारा डलवा दिया। इस पहल की लोगों ने सराहना की। इस दौरान गौर रक्षा समिति के संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, अध्यक्ष मनीष सांखला, अहमद मुगल, प्रवीण चौहान, गिरधर सोलंकी, मुकेश कुमावत, लखवीर सिंह, सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खुशी

मकराना की हिंदू गौ रक्षा समिति द्वारा संचालित गौवंश चिकित्सालय में किया सहयोग, लोगों ने की सराहना

भास्कर संवाददाता | मकराना

मकराना. गौवंश चिकित्सालय के लिए दरवाजा भेंट करते पेंशनर।

खबरें और भी हैं...