पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिकन पॉक्स से 1 की मौत के बाद, 2 पॉजिटिव मिले, फिर भी सर्वे नहीं

चिकन पॉक्स से 1 की मौत के बाद, 2 पॉजिटिव मिले, फिर भी सर्वे नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के बागड़ी मोहल्ले में रहने वाले बनवारी लाल बागड़ी की चिकन पॉक्स से मौत तथा शास्त्री कॉॅलोनी निवासी बीमा अभिकर्ता शिव दयाल पुत्र रामेश्वर लाल प्रजापत के भी चिकन पॉक्स की बीमारी के जयपुर में उपचार की खबर के चलते कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि शिवदयाल की हालत सही होने पर उसे शनिवार रात को जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी चिकित्सालय से घर भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि शिवदयाल को 12 मई को चिकन पॉक्स की बीमारी हुई थी। जिससे उसके शरीर पर जगह-जगह दाने निकालने के साथ उल्टी तथा सिर दर्द के साथ चक्कर आने की शिकायत पर मकराना चिकित्सालय में डॉक्टर को दिखाया गया। जहां से उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे डाॅ. अजय शर्मा ने 15 मई को जयपुर के लिए रैफर कर दिया। बोरावड़ में चिकन पॉक्स की दहशत के चलते रविवार को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में चिकन पॉक्स के दो और मामले सामने आए है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. सुनील बिश्नोई ने बताया कि बोरावड़ की सबलपुर रोड पर रहने वाले दो सगे भाई अपनी जांच कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब्दुल बासित (22) तथा अकरम (16) दोनों ही पुत्र सलीम तेली रविवार सुबह उपचार के लिए चिकित्सालय में पहुंचे। डॉ. चरणसिंह ने दोनों मरीजों को चिकन पॉक्स के लिए उपचार देते हुए बीमारी में एहतियात बरतने के लिए उपयोगी जानकारी दी। वहीं रविवार के अवकाश के चलते चिकन पॉक्स के सर्वे के लिए टीम का गठन नहीं किया जा सका है। डाॅ. बिश्नोई ने बताया कि सोमवार को सर्वे के लिए टीम का गठन कर उस क्षेत्र में चिकन पॉक्स के मरीजों को चिन्हित करने के लिए भेज दिया जाएगा।

विभाग के पास नहीं रिकॉर्ड

इस मामले में जब चिकित्सा विभाग से रिकॉर्ड खंगालने का प्रयास किया तो सामने आया कि उनके पास रिकाॅर्ड नहीं है। उल्टा यहां तक कह दिया कि पूर्व के दोनों मरीज निजी अस्पताल में भर्ती थे, इसलिए उन्हें कोई जानकारी नहीं। जानकारी सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए जल्द ही इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा

खबरें और भी हैं...