कार्यकर्ताओं ने मंडी में किया किसानों का स्वागत
कृषि उपज मंडी नगर मक्सी एवं झोंकर में समर्थन मूल्य पर शासन द्वारा सोमवार से चने की खरीदी शुरू होने पर भाजपा नेताओं ने मंडी पहुंचकर किसानों का स्वागत किया।
किसानों ने भी मक्सी में खरीदी शुरू करवाने के लिए विधायक अरुण भीमावद व भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार माना। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, रंथभंवर के सरपंच एवं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अशोक पाटीदार, मंडल महामंत्री मोड़ सिंह लोधी, सुरेंद्र सिंह यादव, अशोक जाट, बलराम सिंह जाट, डॉ. केसर सिंह लोधी, मुकेश बैरागी, दिलीप आरोल, गोपाल पाटीदार, आशीष भावसार, सतीश पाटीदार, अशोक अमृतिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ता किसानों का स्वागत करते हुए।