पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांति समिति की बैठक में उठा छेड़छाड़ का मुद्दा, एसडीओपी ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

शांति समिति की बैठक में उठा छेड़छाड़ का मुद्दा, एसडीओपी ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रविवार को स्थानीय गार्डन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इसमें एसडीओपी पदम सिंह बघेल ने स्थानीय लोगों से त्योहारों की रूपरेखा जानी। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की बात कही। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पीएसआई पायल लोहानी ने बताया प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बिल्कुल सख्त है। इस बात पर समाजसेवी रामप्रसाद पाटीदार ने कहा कि स्कूल की छुट्टी के समय शरारती तत्व घूमते रहते है, इससे लड़कियां असहज महसूस करती है। मामले को लेकर एसडीओपी पदम सिंह ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि डायल 100 और सिविल महिला आरक्षक को मौके पर तैनात किया जाएगा। जिससे होने वाली घटनाओं पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा और नई धाराओं से अवगत भी कराया। बैठक में थाना प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, पीएसआई अंतर सिंह कुशवाह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मेहरबान पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, चंदरसिंह पटेल, सुभाष पटेल, माखन सिंह पाटीदार, देवनारायण चौधरी, मुकेश गर्ग, नरेंद्र भावसार, नरेंद्र जैन, सुनील पंडया, इल्यास खान, हाकिम खान, सोबान खान, मोड़ सिंह लोधी, रोहित भावसार, रामेंद्र पटेल, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. वी. के. व्यास, प्रकाश भावसार आदि मौजूद थे।

शांति समिति की बैठक में चर्चा करते पुलिस अधिकारी व उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...