पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खातेधारक बोले संस्था की उन्नति के लिए प्रबंधन बेहतर प्रयास करे

खातेधारक बोले- संस्था की उन्नति के लिए प्रबंधन बेहतर प्रयास करे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मक्सी | नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में गत दिवस ग्राहक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित ग्राहकों ने प्रबंधन से बैंक की उन्नति के लिए बेहतर प्रयास करने की बात कही। मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा तथा अध्यक्षता शाखा प्रबंधक सय्यद एहमद सिद्दीकी ने की। संचालन डॉ. इलियास मंसूरी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक सिद्दीकी ने कहा प्रबंधन ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। आगे भी इस प्रकार के ग्राहक संबंधित आयोजन होते रहेंगे। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह द्वारा बैंक कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। समारोह में हाजी रोशन खान, प्रकाश जैन, मोतीलाल भदौरिया, राहुल जैन, कैशियर रमेश कुंभकार, स्नेहलता सिसौदिया, शेरू भाई, संजय जैन, पप्पू वर्मा, हीरामणि सोनी, सरिता वर्मा, शैलेंद्र कसेरा, सोहनलाल, रूपसिंह, इशाक भाई, हारून भाई, आदि मौजूद थे।

ग्राहकों का सम्मान करते बैंक अधिकारी।

खबरें और भी हैं...