मक्सी | सतगुरु कबीर साहब दयाल आश्रम सिंचाई कॉलोनी, मक्सी के तत्वावधान में सतगुरु कबीर साहब का 620 वां प्रगटोत्सव समारोह गत दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माखनलाल पाटीदार मक्सी, विशेष अतिथि राजपालसिंह राजपूत ग्वालियर थे। अध्यक्षता रामकरण राजपूत मुरैना ने की। अतिथियों एवं आयोजक महंत रामदास कबीर पंथी ने सर्वप्रथम कबीरजी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान रातभर कबीर भजन एवं लोकगीतों का सिलसिला चलता रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय निमाड़ी गायक डॉ. मूलचंद धनगर बड़वानी, राष्ट्रीय आदिवासी निमाड़ी गायक कमलादेवी भूरिया, राष्ट्रीय कबीर पंथी गायक बाबूलाल धोलपुरे, दिनेश कुमार धोलपुरे, दिनेश कुमार लावरे, चंदर सिंह साहब, नानूराम मंडल, बाबूलाल राजोरिया, अशोक सिलोदिया, मोतीलाल धनोरिया, सचिन बैरागी आदि कलाकारों ने प्रस्तुति दी । कार्यक्रम के दौरान सेभाराम राजपूत एवं जीवराम दत्ता राजपूत ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। संचालन दिनेश कुमार धोलपुरे ने किया। आभार पर्वतसिंह ने माना।
प्रगटोत्सव में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।