मक्सी | शनिवार को कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनने पर मक्सी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में जश्न मनाया।
कर्नाटक में बीजेपी द्वारा बहुमत साबित नहीं कर पाने और सरकार गिरने की खबर जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी, सभी कार्यालय पर आ गए। जहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा की कर्नाटक में भाजपा की जोड़ तोड़ की राजनीति नाकाम साबित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जीत हुई है। इस अवसर पर मंडी उपाध्यक्ष पन्नालाल लेशकन, प्रतिक मेहता, हर्षवर्धन पटेल, पूर्व पार्षद होकम सिंह गुर्जर, मेहरबान पटेल, नरेंद्र जैन, रमेश भावसार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।