पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फैक्टरी में काम करने जा रहे श्रमिक की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

फैक्टरी में काम करने जा रहे श्रमिक की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से चार किमी दूर आलरी खरेली जोड़ पर फैक्टरी में काम करने बाइक से जा रहे पति-प|ी कंटेनर की चपेट में आ गए। कंटेनर के पिछले पहिए की चपेट में आने से पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प|ी को गंभीर घायल होने की स्थिति अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। माैके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश पिता रामाजी मालवीय अपनी प|ी के साथ मजदूरी करने जा रहा था। तभी आलरी खरेली जोड़ एबी रोड पर कंटेनर के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। प|ी सुमनबाई छिटक कर दूर गिर गई। उसके सिर में चोट आने के बाद वह बेहोश हो गई। जिसे पहले मक्सी और बाद में जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

लगातार हो रहे इस तरह के हादसे

एबी रोड पर चल रहे फोरलेन निर्माण की वजह से कई जगह से रोड ऊंचा नीचा हो गया है। कई जगह रोड को 6 फीट तक ऊंचा कर दिया गया। जिस जगह नया रोड नहीं बन पाया है वहां कंपनी के ठेकेदारों द्वारा 6 फीट ऊंचे रोड को सीधे नीचे पुराने रोड से जोड़ दिया गया। तेज गति से ऊपर से नीचे उतरने वाहन और ऊपर चढ़ने वाले वाहनों को साइड से आने वाली बाइक दिखाई नहीं देती और हादसा हो जाता है।

खबरें और भी हैं...