झंडा चौक नया बाजार में भजन संध्या में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु।
☺प्रदेश के 170 लोग परिवार से जुड़े
मक्सी भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति देने वाले श्याम भजन गायक योगेंद्र उर्फ बंटी सोनी ने खाटू श्याम की भक्ति का रंग दूर-दूर तक फैला दिया। बंटी सोनी द्वारा प्रदेश के श्याम प्रेमियों को एकत्रित कर निस्वार्थ श्याम सेवा परिवार बनाया। जिसमें अभी तक 170 से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। नि:स्वार्थ श्याम सेवा परिवार ने एक साल में बड़े पैमाने पर 12 खाटू श्याम कीर्तन करने का लक्ष्य रखा। जिसमे से 5 बड़े कीर्तन अब तक परिवार द्वारा निशुल्क किए जा चुके हैं। बतौर भजन गायक बंटी सोनी ने 250 से ज्यादा भजन संध्या में नि:शुल्क भजनों की प्रस्तुति दे चुके हैं। ़