मालाखेड़ा| ग्राम बडेर में स्थित बजरंगबली महाराज मंदिर पर 14 अप्रैल को मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। सरपंच दिलीप सिंह राजपूत ने बताया कि कुश्ती का कामड़ा 11000 रुपए का होगा। महंत जय सियाराम दास महाराज के सानिध्य में मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन होगा।