स्कूल के बच्चों ने थाने आकर समझी पुलिस की कार्यप्रणाली
मालाखेड़ा | पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को एमएन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने पुलिस दिवस मनाया। इसमें स्कूल के बच्चों ने मालाखेड़ा थाने का भ्रमण किया। थाना प्रभारी महेश तिवाड़ी ने स्कूल के बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक नरेंद्र मीणा थाना प्रभारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।