आईएएस में चयनित राजीव का किया सम्मान
भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 371वीं रैंक हासिल करने पर रोणीजा जाट तहसील लक्ष्मणगढ़ निवासी राजीव कुमार चौधरी का मालाखेड़ा में रोणीजा जाट समाज के लोगों ने साफा बांधकर सम्मान किया। कार्यक्रम आयोजक मास्टर मदनलाल चौधरी बताया कि राजीव कुमार चौधरी ने युवाओं को मेहनत के बल पर प्रशासनिक सेवा में आने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रामखिलाड़ी चौधरी, शिवराम चौधरी, घनश्याम पंच, मंतूराम, भोल्याराम, मुकेश चंद, लल्लूराम आदि समाज के लोग मौजूद थे।