पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मनरेगा कार्यों का बहिष्कार कर ज्ञापन सौंपा

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मनरेगा कार्यों का बहिष्कार कर ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालाखेड़ा | कैडर रिव्यू की मांग को लेकर पंचायत समिति उमरैण के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मनरेगा योजना संबंधित समस्त कार्यों का बहिष्कार कर ज्ञापन सौंपा। मनरेगा संविदाकर्मियों के आंदोलन के समर्थन में पंचायती राज के मंत्रालय कर्मचारियों के कैडर रिव्यू की मांग सहित नैसर्गिक न्याय प्राप्त नहीं होने से परेशान इन कर्मियों ने विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री, शासन सचिव, उपआयुक्त ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजेंद्र यादव, सुशील यादव, भुवनेश्वर चोला, नरेंद्र शर्मा, रामअवतार बैरवा, हुकम चंद, राजेंद्र बैरवा, हेमंत आदि कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...