मालाखेड़ा. सवाई जयसिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते ग्रामीण।
मालाखेड़ा | गांव जमालपुर में शनिवार को अलवर महाराज जयसिंह की 81वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम संचालक अवधेश सिंह ने बताया कि अलवर के छठे शासक राजऋषि सवाई जयसिंह पुण्यतिथि का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर मोती डूंगरी के चिल्ड्रन पार्क में आयोजित कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आधुनिक अलवर के निर्माता सवाई जयसिंह महाराज ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी का झंडा उठाया जिससे अंग्रेज नाराज रहे और महाराजा को देश निकाला देकर पेरिस में उनकी हत्या करवा दी गई थी। इस बात को लेकर राजपूत समाज के साथ सर्व समाज के लोगों ने गहरा दुख संवेदना पीड़ा हुई थी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को महाराजा जयसिंह जी द्वारा जनहित में करवाए गए निर्माण व विकास कार्य जैसे बावड़ी, बांध, तालाब पर चर्चा की गई और वर्तमान समय में इनकी जरूरत पर बल दिया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोग मौजूद थे।