पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं ने अटल सेवा केंद्र में अधिकारियों को बनाया बंधक, ताला जड़ा

महिलाओं ने अटल सेवा केंद्र में अधिकारियों को बनाया बंधक, ताला जड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत समरा में सोमवार को न्याय आपके द्वार शिविर में पानी की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाएं पहुंच गई और नारेबाजी करते हुए प्रशासन से पानी की समस्या का समाधान करने की बात कहने लगी।

शिविर में मौजूद एसडीएम कैलाश चंद शर्मा के समस्या का समाधान मांगा तो एसडीएम संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाए। इससे आक्रोशित महिलाओं ने अटल सेवा केंद्र के गेट पर ताला लगाकर अधिकारियों को बंधक बना दिया। जिससे शिविर में राजस्व संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आए सैकड़ों ग्रामीणों को करीब 2 घंटे अटल सेवा केंद्र के बाहर तेज धूप में ही खड़ा रहना पड़ा। माहौल खराब होते देख प्रतापगढ़ पुलिस थाने से जाप्ता मंगवाना पड़ा। मौके पर मौजूद सरपंच लक्ष्मण प्रसाद मीना, उप सरपंच रघुनाथ, सचिव प्रकाश चंद शर्मा, सुमेर सिंह डोई, सरपंच संघ अध्यक्ष झिरी सरपंच ललिता देवी मीना, हैड कांस्टेबल भोलाराम शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने समझाइश की। एक-दो दिन में पीने के पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं ने ताला खोला। करीब दाे घंटे तक अधिकारी अटल सेवा केंद्र मेंं बंधक रहे।

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, नहीं पहुंच रहा पानी

समरा सरपंच लक्ष्मण प्रसाद मीणा ने बताया कि समरा गांव में पंचायत जल योजना के तहत पानी की लाइन डाली हुई है जो जगह जगह से टूट गई है। साथ ही पाइप लाइन की दूरी काफी दूर से आने की वजह से नलों में पानी नहीं आ रहा है जिसकी वजह से कोली मोहल्ला व कुम्हार मोहल्ला में काफी दिनों से पानी नहीं पहुंच पा रहा जिसकी वजह से पीने के पानी की किल्लत बहुत ज्यादा बनी हुई है।

प्रतापगढ़. ग्राम पंचायत समरा के अटल सेवा केंद्र के मुख्य गेट पर ताला लगाकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को बंद कर दिया।

जमालपुर व मुंडिया गांव में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मालाखेड़ा| मूंडिया व जमालपुर गांव में पानी से परेशान लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र सरकार की ग्रामीण पेयजल मिशन योजना व जलदाय विभाग द्वारा स्वीकृत 40 लाख रुपए की योजना विभाग द्वारा शुरू नहीं करने से मूंडिया व जमालपुर आदि गांव में पेयजल किल्लत से लोग परेशान है। सोमवार को महिलाओं ने पेयजल टंकी के सामने जमालपुर सरपंच विश्राम गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...