ग्राम पंचायत बरखेड़ा के अटल सेवा केंद्र पर सोमवार को आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में शिविर प्रभारी जावेद अली व बिजली निगम के एक्सईएन राजसिंह यादव, विधायक जयराम जाटव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मौके पर पहुंचे सरपंच की शिकायत पर पंडित दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत करीब एक दर्जन उपभोक्ताओं को तुरंत फाइल तलब कर एक्सईएन राजसिंह यादव ने सात दिवस में योजना के तहत कनेक्शन करने के निर्देश दिए। वहीं खाद्य सुरक्षा के तहत आए आवेदनों का निस्तारण नहीं होने से लोग निराश होकर लौट गए। बरखेड़ा निवासी ग्रामीण शेरसिंह चौधरी ने बताया कि वह जमीनी विवाद का निपटारा होने की आशा में शिविर में आया था लेकिन दूसरी पार्टी के नहीं आने से शिविर में आने का उसे लाभ नहीं मिला।