पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी के लिए महिलाओं ने शिविर में किया अधिकारियों का घेराव

पानी के लिए महिलाओं ने शिविर में किया अधिकारियों का घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत कलसाडा के अटल सेवा केंद्र पर गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पीने के पानी से परेशान महिलाओं ने जलदाय विभाग के अधिकारियों का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए तहसीलदार ने पुलिस जाप्ता मंगवाया और इसके बाद महिलाओं को मालाखेड़ा तहसीलदार मिथलेश मीणा ने समझाया और शांत किया। विरोध-प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने तहसीलदार मिथलेश मीणा को बताया कि पानी के बिल जमा कराने के बाद भी जलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते विभाग द्वारा हाल ही में की गई बोरिंग को राइजिंग लाइन से नहीं जोड़ा गया जिससे कलसाडा गांव के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। हरिजन बस्ती, कुम्हार बस्ती और मुख्य रोड पर बसे मोहल्लेवासियों ने बताया कि घरों में कई महीने से पानी नहीं आ रहा है जिसके कारण पीने का पानी की व्यवस्था 300 से लेकर 500 रुपए तक के टैंकर मंगवाकर की जा रही है। इधर जलदाय विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा हाल ही में की गई बोरिंग को राइजिंग लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इसके चलते कलसाडा गांव में पानी का जल संकट गहराया हुआ है। शिविर प्रभारी ने जलदाय विभाग को शीघ्र पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए है।

मालाखेड़ा. गुरुवार को शिविर स्थल पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंची ग्रामीण महिलाएं।

पेयजल की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

मुंडावर | उपखंड क्षेत्र के ग्राम सुखमहेड़ी स्थित वार्ड नं 6 धानका मोहल्ले के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी महेश चंद मान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने बताया कि पेयजल सप्लाई हेतु लगे हुए ट्यूबवैल में पानी खत्म हो जाने के कारण लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से नए ट्यूबवैल लगवाकर पेयजल की व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की। इस अवसर पर अमर सिंह, बिल्लू, अशोक, राकेश, शिवराज सिंह, जले सिंह, मुंशी, रविंद्र, नवल सिंह, अशोक आदि मौजूद थे।

माजरीकलां. पानी को लेकर विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...