मालाखेड़ा | अलवर-राजगढ़ मेगा हाईवे के सुमेल नदी के पास गुरुवार सुबह टेंपो व बजरी से भरे ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि एक टेंपो अलवर से सब्जी बेचकर राजगढ़ की तरफ जा रहा था वहीं राजगढ़ से अलवर की ओर एक बजरी से भरा ट्रैक्टर जा रहा था। ट्रैक्टर ड्राइवर ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर टेंपो को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर इतनी तेज गति से था कि ट्रैक्टर टेंपो में टक्कर देकर नदी में जा गिरा। इससे ट्रैक्टर में काफी नुकसान हुआ है। बजरी खनन माफिया ट्रैक्टर में भरी बजरी को मौके से उठाकर ले गए और ट्रैक्टर को वहां पड़ा छोड़ गए।