मालाखेड़ा| मानवतावादी विश्व समाज की विचारधारा को जागृत करने के लिए शुक्रवार को वंशिका आईटीआई मालाखेड़ा में बैठक हुई। बैठक को सीआईडी सीबी के एसपी किशन सहाय ने संबोधित करते हुए छात्रों से कहा कि अंधविश्वास मुक्त, वैज्ञानिक दृष्टिकोण युक्त ,परंपरागत धर्म विहीन, जातिविहीन, नस्लभेद मुक्त, साहसी, स्वास्थ्य, शिक्षा और उच्च नैतिक मूल्य वाले मानवतावादी विश्व समाज का निर्माण करना आज परम आवश्यक है। अच्छे लोगों को नेतृत्व देकर समाज को नई और सही दिशा देनी होगी। उन्होंने अंधविश्वासों को मानवता पर कलंक बताया इसको खत्म करने का मीटिंग में उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टाफ ने संकल्प लिया। गजराज भारती ने प्रयोग करके जादू टोने व अंधविश्वासों का खंडन किया। इस मौके पर व्यवस्थापक बबलू चौधरी, प्रिंसिपल नरेश चौधरी, विकास चौधरी, दीपक शर्मा, वैद्य डॉ. छाजूराम मीणा, छोटेलाल कुम्हार, अजीत सिंह यादव, मोहर सिंह, महेश चौधरी सहित स्टाफ मौजूद था।