पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली श्रमिक संघ की बैठक में जिम्मेदारी से काम करने पर दिया जोर

बिजली श्रमिक संघ की बैठक में जिम्मेदारी से काम करने पर दिया जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ अलवर वृत्त की नई जिला कार्यकारिणी की कालीमोरी स्थित एईएन खंड कार्यालय में हुई पहली बैठक में सदस्यों को अपना कार्य जिम्मेदारी से करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव आर्य ने की। बैठक में मालाखेड़ा, लक्ष्मणगढ़, किशनगढ़बास, रैणी, तिजारा व खेड़ली उपखंड कार्यालय के सदस्य भी मौजूद थे। बैठक में दो मई को आई प्राकृतिक आपदा के बाद बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका पर चर्चा कर उनकी भूमिका को सराहा गया।

खबरें और भी हैं...