डेयरी पर दही देने से मना किया तो युवक को पीटा
मालनपुर | मालनपुर थाना क्षेत्र के तहत सब्जी मंडी में डेयरी पर दही नहीं देने पर चार लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। दिनेश पुत्र बेताल सिंह गुर्जर निवासी महाराजपुरा ग्वालियर ने पुलिस को बताया मंगलवार को किट्टू, पवन सिकरवार, अरुण जाट और यशपाल सिकरवार निवासी सब्जी मंडी ने डेयरी पर दही मांगा। आरोपियों से कहा कि डेयरी पर दही खत्म हो गया है तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।