दही लेने गए बच्चे को दुकानदार ने पीटा, केस दर्ज
मालनपुर | कस्बे में दही की एक दुकान पर रखी मटर के कुछ दाने एक बच्चे ने उठाकर खा लिए। इस बात से दुकानदार इतना खफा हो गया कि उसने बच्चे के तमंचा जड़ दिया। जब बच्चे के परिजन शिकायत दर्ज कराने डेयरी पर पहुंचे तो दुकानदार और उसके साथ के लोगों ने उनकी भी मारपीट कर दी। घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के बाद की है। जबकि पुलिस ने उल्टा दुकानदार की फरियाद पर परिजन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मालनपुर गल्ला मंडी निवासी ज्ञान सिंह पुत्र होतम सिंह ने बताया कि मालनपुर पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे उनका 13 वर्षीय बच्चा छाेटू दही लेने के लिए दिनेश की डेयरी पर गया था। जहां छोटू ने बिना पूछे दुकान में रखी मटर के के कुछ दाने अपने मुंह में डाल लिए। इसकी शिकायत करने यशपाल छोटू को साथ लेकर दुकान पर पहुंचे, तो वहां दिनेश गुर्जर, उनके लड़का, बेताल गुर्जर, बबलू, डॉ वीके शर्मा, राजवीर का भाई लल्लू, पिंटू आदि ने उनके साथ मारपीट कर दी।