मालनपुर में बैंक के सामने से बाइक चोरी, मामला दर्ज
मालनपुर | औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर कस्बे में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने से अज्ञात बदमाश एक बाइक चुरा ले गए। घटना गुरूवार की सुबह 11.35 बजे की है। बाइक मालिक ने मालनपुर थाना में इसकी शिकायत की है। कठवां हाजी हाल समता नगर मालनपुर निवासी कुर्बान खान पुत्र गुलाब खान गुरूवार की सुबह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में चेक जमा करने के लिए अपने भाई की बाइक क्रमांक एमपी 07 एमके 3663 से गया था। उसने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर दी थी। तभी अज्ञात चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। इस संबंध में उन्होंने मालनपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।