पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • क्रिकेट टूर्नामेंट में जय मां दुर्गा बाराहेट क्लब ने जीता मैच

क्रिकेट टूर्नामेंट में जय मां दुर्गा बाराहेट क्लब ने जीता मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालनपुर के सूर्या रोशनी प्रांगण में चल रहे विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला मैच जय मां दुर्गे बाराहेट और शेरपुर क्लब के बीच खेला गया। शेरपुर ने टॉस जीतकर 12 ओवर में 114 रन बनाकर विपक्षी टीम के समक्ष 115 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय मां दुर्गे ने अंतिम बॉल पर 8 विकेट से मैच जीत ल या। विजेता टीम की ओर से कालू ने सर्वाधिक 28 रन बनाकर 5 विकेट लिए। दूसरा मैच सिद्धबाबा क्लब की कुईया और नागोर क्लब के बीच खेला गया। जिसमें सिद्धबाबा क्लब के बल्लेबाजों ने 170 रन बनाए बनाए। जवाब में नागोर क्लब के बल्लेबाज 101 रन पर ही ऑलआउट हो गए। विजेता टीम की ओर से रानू तोमर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

युवा खेलों में बढ़ाएं रुचि: टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे भाजपा प्रवक्ता मनिंदर सिंह ने कहा युवा खेलों में रुचि बढ़ाकर कड़ी मेहनत करें। प्रतियोगिता के अवसर पर संजय सिंह कुशवाह, रविंद सिंह, विशाल भदौरिया, जशपाल सिंह, विजय तोमर, विजयसिंह तोमर, मुकेश चौहान, भानू जाटव सहित आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...