पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सौभाग्य योजना: गांव हुए रोशन, मिले नि:शुल्क कनेक्शन

सौभाग्य योजना: गांव हुए रोशन, मिले नि:शुल्क कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मालनपुर के ग्रामीण इलाकों को रोशन किया गया है। योजना का लाभ गरीबों को दिलाकर उन्हें अंधेरे से मुक्ति दिलाई गई है। बता दें कि गरीबी रेखा में जीवन यापन कर रहे लोगों को सरकार की योजना के तहत नि:शुल्क एक बत्ती कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, इससे ऊपर के परिवारों को 500 रुपए में हर माह 50 रुपए की किस्त के साथ कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कंपनी के ईई सीतेश गुप्ता ने बताया अब तक अधिकतर पंचायतों को 90 फीसदी योजना से जोड़ा गया है। जिन गांवों में बिजली के खंबे एवं लाइनें नहीं हैं, वहां जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

लहचूरा में 90 फीसदी कार्य पूरा: ग्राम पंचायत लहचूरा में सौभाग्य योजना के तहत 137 घरों में कनेक्शन दिए गए हैं। गांव में 90 फीसदी योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिससे लोगों को ब्लैक आउट से मुक्ति मिली है। इसी प्रकार लहचूरा पुरा में 76, मालनपुर गांव में 96, हरिराम पुरा में 15, घिरोंगी 34, सिंघवारी 53, माहो 82, टिलौरी 42, टुड़ीला 60 परिवारों के यहां कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। ईई श्री गुप्ता ने बताया गरीबों को एक बत्ती, एक पंखा, एक कमरा के लिए निशुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार की मंशा अनुरूप ठेकेदार द्वारा काम कर आवश्यकता के अनुरूप खंबे गाढ़े जा रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों में काम पूरा

सरकार की सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में लगभग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जो लोग छूट गए हैं, उनके यहां भी कनेक्शन किए जा रहे हैं। -सीतेश गुप्ता, ईई, विद्युत वितरण कंपनी मालनपुर

खबरें और भी हैं...