- Hindi News
- National
- बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों के रवैये पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों के रवैये पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
भाड़ौती| कस्बे के अटल सेवा केंद्र में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मलारना डूंगर तहसील के लोकल उम्मीदवार को कांग्रेस पार्टी का टिकट देने की मांग की। इस दौरान यूथ कांग्रेस टोंक सवाई माधोपुर महासचिव रामराज मीणा ने जिले के उच्च कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा की जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी लोकल कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने की बजाय नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है। साथ ही बैठक में मलाना डूंगर तहसील के लोकल उम्मीदवार को ही सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस का टिकट देने की मांग की। लोकल उम्मीदवार को टिकट नहीं देने पर कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे। इस दौरान बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष संतोष स्वामी, यूथ कांग्रेस लोकसभा संसदीय क्षेत्र टोंक सवाई माधोपुर महासचिव रामराज मीना, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष आसीब खान, महासचिव देशराज मीना, बंटी मीना, हुकमकेश मीना, जिला सचिव नसरू खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।