भाड़ौती के तुला यंत्र पर गेहूं की 400 बोरियों की तुलाई
भाड़ौती. कस्बे के क्रय विक्रय सहकारी समिति में किसानों के गेहूं तौलते मजदूर।
भास्कर न्यूज | भाड़ौती
कस्बे में क्रय विक्रय सहकारी समिति भवन में किसानों की गेहूं की फसल खरीद के लिए लगाए गए कांटे में शुक्रवार से गेहूं की तुलाई शुरू कर दी। पहले दिन ही किसानों के 400 गेहूं के कट्टों की तुलाई की गई। कस्बे में गेहूं काटे का शुभारंभ 2 अप्रैल को हुआ था। भाड़ौती में राजफैड द्वारा गेहूं खरीद की जा रही है, लेकिन कुछ दिनों से राजफैड की साइट नहीं खुलने की वजह से किसानों की गेहूं की खरीद नहीं की जा रही थी। गुरुवार शाम को राजफैड साइट खुल गई और शुक्रवार से कांटे पर गेहूं की तुलाई शुरू हो गई। कैशियर धर्म चंद मीना ने बताया कि अब तक 23 किसानों की रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं जिनमें से शुक्रवार को 7 किसानों के करीब 400 गेहूं की तुलाई की जा चुकी है। कैशियर ने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपए है तथा एक हेक्टेयर भूमि पर 32 क्विंटल गेहूं की खरीद की जाएगी। किसान को तुलाई के समय गिरदावरी, भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, बैंक की डायरी व किसान पंजीकरण फॉर्म साथ मे लाना पड़ेगा।
पुराने सीसी रोड को हटाकर बने गौरवपथ
मलारना डूंगर| मलारना स्टेशन गांव के लोगों ने सरपंच अजहरुद्दीन के नेतृत्व में ग्रामीण चतरु गुर्जर, राकेश गुर्जर, हरिओम जांगिड़, रुपसिंह आदि ने तहसीलदार द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पुराने सीसी रोड की खुदाई करने के बाद गौरव पथ बनाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि चक बिलोली (मलारना स्टेशन) गांव में इन दिनों गौरव पथ के निर्माण का काम चल रहा है।