पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सभा का कार्यक्रम घोषित

ग्राम सभा का कार्यक्रम घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौंली | पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए होने वाली ग्राम सभा का कार्यक्रम घोषित किया गया है। पंचायत प्रसार अधिकारी बृजलाल मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत जोलंदा, झनून, तारनपुर एवं थड़ौली में 1 अप्रैल को, दतूली, नीमोद, पीपलदा एवं पीपलवाड़ा में 17 को, बड़ागांव सरवर, बपूई, बाग डौली, बांसटोरड़ा, उदगांव एवं करेल में 18 को, कुशलपुरा, कोडयाई, कोलाड़ा, गंभीरा, गालदकलां एवं गोतोड़ में 19 को, चक बिलोली, जस्टाना, बिच्छी दौना, हथ डौली एवं हिंदूपुरा में 20 को, खिरनी, बहतेड़, बोरदा एवं बौंली में 23 को, भूखा, भाड़ौती, मकसूदनपुरा एवं मलारना चौड में 24 को, मलारना डूंगर, मामडौली एवं मित्रपुरा में 25 को, मोरन एवं नीमोद-राठोद में 26 को तथा ग्राम पंचायत लाखनपुर, शेषा एवं सांकड़ा में 27 अप्रेल को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। विकास अधिकारी योगेश मीना ने सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा प्रभारी लगाकर ग्राम सभा संपन्न करवाने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...