पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलारना डूंगर में विभिन्न प्रकरणोंं में सात गिरफ्तार

मलारना डूंगर में विभिन्न प्रकरणोंं में सात गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर| स्थानीय थाना पुलिस ने विभिन्न प्रकरणो में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल लालचन्द को गश्त के दौरान भूखा रोड पर चार व्यक्ति आपस में गाली गलौज कर लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा मिले। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कालू मीना, पृथ्वीराज मीना निवासी बाडोलास, बलराम गुर्जर व लखन गुर्जर निवासी डीडवाड़ा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार एएसआई बृजेन्द्र सिंह नरुका को गश्त के दौरान तीन बाइक सवार शराब के नशे में बाइक चलाते मिले। इनके पास चैकिंग के दौरान वाहनों के कागजात भी नहीं मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चालक सोहन बैरवा निवासी मानपुर थाना चौथ का बरवाड़ा, राजेन्द्र बैरवा निवासी बहतेड़ व धर्मेंद्र बैरवा निवासी बड़ागांव सरवर को गिरफ्तार कर लिया तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों बाइक भी जब्त कर लिया।

खबरें और भी हैं...