पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलारना डूंगर. कस्बे के बाजार में बहता बरसात का पानी।

मलारना डूंगर. कस्बे के बाजार में बहता बरसात का पानी।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंधड़ के साथ बरसात, छोटे-छोटे ओले भी गिरे

मलारना डूंगर | कस्बे में मंगलवार को मौसम में आए एकाएक बदलाव के साथ तेज अंधड के साथ बरसात हुई। अपरान्ह तीन बजे अचानक तेज हवा चलने लगी तथा आकाश में बादल छा गए। चन्द मिनट बाद बरसात भी प्रारंभ हो गई। आधे घंटे से अधिक समय तक अंधड़ के साथ बरसात का दौर चलता रहा। इसी दौरान बीच बीच में चने के आकार के ओले भी गिरे। बरसात के पानी से नालियां भर गई तथा सड़क पर बरसात का पानी बहता रहा। बरसात होने के साथ मौसम भी सुहाना हो गया तथा लोगों ने गर्म हवा व गर्मी से राहत महसूस की। वहीं अंधड़ के कारण बिजली के पोल गिर जाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी बाधित हो गई।

भगवतगढ़ | क्षेत्र के बनोटा, लोरवाड़ा सहित आसपास के गांवों में मंगलवार को दोपहर बाद तेज अंधड़ के साथ हल्की बरसात हुई। इस दौरान कुछ समय के लिए चने के आकार के ओले गिरे। बनोटा गांव में कच्ची दीवार गिर गई। इसी प्रकार 33केवी लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बरसात के साथ ओले गिरने के बाद मौसम में ठंडक रही तथा लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मलारना स्टेशन | क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और बिजली के कड़कने के साथ ही बरसात हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं तेज अंधड़ के कारण पेड़-पौधे धराशायी हो गए।

जस्टाना| क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला गया तथा कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हुई। बरसात से घरों के आंगन-गलियारों में पानी नजर आया।


मलारना डूंगर. कस्बे के बाजार में बहता बरसात का पानी।

खबरें और भी हैं...