पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेळ से अतिक्रमण हटवाकर मरम्मत करवाई जाए

खेळ से अतिक्रमण हटवाकर मरम्मत करवाई जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिरनी | कस्बे के वार्ड नम्बर एक में कई सालों पुरानी जलदाय विभाग द्वारा खेळ बनाई गई थी, जिससे मोहल्ले के लोग अपने पशुओं को पानी पिलाते थे तथा आवारा पशु भी पानी पी लेते थे। कुए में पानी सूखने के साथ ही जलदाय विभाग द्वारा खेळ में पानी भरना बन्द हो गया तथा कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक खेळ पर अतिक्रमण कर कचरा डालना शुरू कर दिया है। भरत लाल गुर्जर, अनिल गोयल, कन्हैया माली, प्रभु गुर्जर, भागचन्द गुर्जर सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई बार पंचायत प्रशासन को तथा मलारना डूंगर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर खेळ से अतिक्रमण हटाने उसकी मरम्मत कराने तथा नलों द्वारा उसमें पानी भरने के लिए लिखित में सूचना दे दी।

खबरें और भी हैं...