पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ सदस्यों के चुनाव के लिए 18 ने किया आवेदन

आठ सदस्यों के चुनाव के लिए 18 ने किया आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर| तहसील के करेल गांव में 4 जून को प्रस्तावित ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल के चुनावों में सोमवार को आठ सदस्यों के चुनावों के लिए 19 लोगों ने आवेदन किया। जांच के दौरान एक आवेदन अपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया। लोन सुपरवाइजर रामकेश मीना ने बताया कि समिति के 11 सदस्यीय संचालक मंडल के चुनाव में 291 अऋणी सदस्य एक सदस्य का चुनाव करेंगे, वहीं बाकी 10 सदस्यों का 298 ऋणी सदस्यों द्वारा चुनाव करना था। लेकिन तीन पदों के लिए आवेदन नहीं आने के कारण 8 सदस्यों का ही चुनाव होगा। अऋणी वर्ग के सदस्य के लिए आरक्षित एक पद व एसटी वर्ग के लिए आरक्षित एक पद के लिए चार चार लोगों ने आवेदन किया। सामान्य वर्ग की छह सीटों के लिए 10 लोगों ने आवेदन किया। इस तरह 8 सीटों के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में है। मंगलवार को दोपहर एक बजे तक नाम वापिस होंगे और उसके बाद आवश्यक हुआ तो चुनाव होंगे।

खबरें और भी हैं...